फॉण्ट कनवर्टर NEW

DRDO में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड!

Bengaluru: जो युवा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में कार्य करने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन और बड़ा अवसर है। DRDO के अंतर्गत कार्यरत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रडार डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (एलआरडीई), बेंगलुरू ने इंटर्नशिप के पदों पर भर्ती निकाली है। यह इंटर्नशिप

अपनी भाषा में पढ़ें

Bengaluru: जो युवा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में कार्य करने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन और बड़ा अवसर है। DRDO के अंतर्गत कार्यरत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रडार डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (एलआरडीई), बेंगलुरू ने इंटर्नशिप के पदों पर भर्ती निकाली है। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों को देश के रक्षा क्षेत्र में होने वाली अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) गतिविधियों से सीधे जुड़ने का शानदार मौका देगा। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए कुल 75 रिक्तियां तय की गई हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन के 35, कंप्यूटर साइंस के 20, मैकेनिकल के 10, इलेक्ट्रिकल के 8 और सिविल इंजीनियरिंग के 2 पद शामिल हैं।

छह महीने की होगी इंटर्नशिप, मिलेगा स्टाइपेंड

इस कार्यक्रम के तहत चयनित उम्मीदवारों को छह महीने की इंटर्नशिप कराई जाएगी। इस दौरान उन्हें प्रति माह 5,000 रुपए का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। पूरी इंटर्नशिप के दौरान कुल 30,000 रुपए की यह राशि दो किस्तों में प्रदान की जाएगी। इसकी पहली किस्त तीन महीने की अवधि पूरी होने के बाद और दूसरी किस्त सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने के बाद दी जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो बीई/बीटेक के अंतिम वर्ष (फाइनल ईयर) के छात्र, जिन्होंने कम से कम छठे सेमेस्टर की परीक्षा दे दी हो, वे इसके लिए पात्र हैं। वहीं, एमई/एमटेक और एमएससी के अंतिम वर्ष के छात्र, जिन्होंने दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण या दे दी हो, भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास आवेदन के समय तक पूरे शैक्षणिक रिकॉर्ड में कम से कम 70 फीसदी अंक या उसके समकक्ष ग्रेड होना अनिवार्य है।

इन आधुनिक क्षेत्रों में मिलेगा काम करने का अवसर

चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, एफपीजीए, सिग्नल प्रोसेसिंग, एम्बेडेड सिस्टम, पावर सिस्टम, मैकेनिकल डिजाइन, रडार टेक्नोलॉजी और अन्य अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में लाइव परियोजनाओं (प्रोजेक्ट्स) पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा।

क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया?

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र पूरी तरह भरकर अपने कॉलेज या संस्थान के माध्यम से ही भेजना होगा। ध्यान रहे कि सीधे छात्रों द्वारा व्यक्तिगत रूप से भेजे गए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन फॉर्म के साथ कॉलेज से जारी आधिकारिक अनुशंसा पत्र (रिकमेंडेशन लेटर), सभी जरूरी अंकपत्र (मार्कशीट), कॉलेज आईडी कार्ड और पहचान पत्र की प्रति संलग्न करनी होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram