फॉण्ट कनवर्टर NEW

खेती में ड्रोन का धमाका: 14,500 ड्रोन बदलेंगे किसानी, 8 मिनट में छिड़काव!

India News: आने वाला समय ड्रोन तकनीक का होने वाला है और साल 2026 इस क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति लेकर आ रहा है। अब ड्रोन सिर्फ शादियों में वीडियो बनाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वे हमारे खेतों की रखवाली करेंगे और मुश्किल वक्त

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: आने वाला समय ड्रोन तकनीक का होने वाला है और साल 2026 इस क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति लेकर आ रहा है। अब ड्रोन सिर्फ शादियों में वीडियो बनाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वे हमारे खेतों की रखवाली करेंगे और मुश्किल वक्त में जान भी बचाएंगे। सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर करीब 14,500 ड्रोन खेती-किसानी के काम में तैनात करने की तैयारी कर रहे हैं।

8 मिनट में पूरा होगा घंटों का काम!

खेती के इकोसिस्टम में ड्रोन आने से बड़ा बदलाव आएगा। जहां एक किसान को एक एकड़ खेत में दवा छिड़कने में आधा दिन खपाना पड़ता था, वहीं अब एआई से लैस ड्रोन यह काम महज 8 मिनट में निपटा देंगे। ये ड्रोन मिट्टी की जांच करेंगे और फसलों में बीमारी लगने से पहले ही उसकी सूचना किसान को दे देंगे, जिससे समय और फसल दोनों की बचत होगी।

पुलिस और एम्बुलेंस से पहले मौके पर पहुंचेगा ड्रोन?

ड्रोन की भूमिका सिर्फ खेतों तक ही सीमित नहीं रहने वाली है। 2026 में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में भी ड्रोन ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बनेंगे। सड़क दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा जैसे हालात में, जहां पुलिस या मेडिकल टीम को पहुंचने में 40-45 मिनट लगते हैं, वहां ड्रोन महज 5-10 मिनट में पहुंचकर लाइव वीडियो और तस्वीरें भेज सकेंगे। महिला सुरक्षा के क्षेत्र में भी यह तकनीक गेम-चेंजर साबित होगी; इमरजेंसी बटन दबते ही ड्रोन कुछ ही मिनटों में लोकेशन पर पहुंचकर सायरन बजाएगा और मदद का संकेत देगा।

युद्धनीति और लॉजिस्टिक्स में भी दिखेगा दम

ड्रोन अब 5G और एआई की ताकत से लैस होकर 40 से 50 किलोमीटर तक बिना सिग्नल के उड़ान भरने में सक्षम होंगे। ये बिना जीपीएस के भी काम कर सकेंगे और जैमर को चकमा देने की काबिलियत रखेंगे। इसके अलावा ऊंची इमारतों की सफाई, पेंटिंग और बिजली की लाइनों की मरम्मत जैसे जोखिम भरे काम भी अब इंसानों की जगह ड्रोन करेंगे, जिससे जान-माल का जोखिम कम होगा। दूरदराज के इलाकों में मेडिकल सप्लाई पहुंचाने के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा।

इस खबर को भी पढ़ें : एमपी पुलिस का ड्रोन मॉडल हुआ हिट, कई राज्य अपनाने को तैयार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram