Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, मामी-भांजे के रिश्ते ने ली जान
Jharkhand

धनबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, मामी-भांजे के रिश्ते ने ली जान

धनबाद के टुंडी इलाके में एक महिला ने अपने भांजे के प्रेम में आकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना दिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार।
By Samsul HaqueSeptember 6, 2025Updated:September 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Dhanbad News: धनबाद जिले से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। टुंडी थाना क्षेत्र के बरवाटांड़ पंचायत के तिलैयटांड़ गांव में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर शव को घर में दफना दिया। हत्या की वजह महिला का अपने भांजे से प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान सुरेश हांसदा (दिहाड़ी मजदूर) के रूप में हुई है। वह पिछले 10 दिनों से गायब था। परिवार और गांववालों को शक तब हुआ जब सुरेश अपनी चाची के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ। जब पत्नी सुरजी देवी से पूछा गया तो उसने बार-बार बहाने बनाए। इससे ग्रामीणों को शक गहराया और मामला पुलिस तक पहुंचा।

शनिवार को पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे में मिट्टी का ढेर दिखाई दिया। खुदाई करने पर सुरेश का शव बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि पत्नी ने धारदार हथियार से वार कर अपने पति की हत्या की थी और उसके बाद शव को घर में ही गाड़कर ऊपर मिट्टी का चबूतरा बना दिया था।

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी धीरेंद्र नारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है। आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। यह घटना गांव में सनसनी का विषय बनी हुई है। लोग इसे पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों पर गहरी चोट मान रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ें: धनबाद में भूस्खलन से वैन 400 फीट गहरी खदान में गिरी, 6 मजदूरों की मौ’त

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Dhanbad aunt nephew love murder Dhanbad Tilayatand murder case husband murdered and buried Jharkhand crime news Tundi police station murder incident झारखंड क्राइम न्यूज टुंडी थाना हत्या वारदात धनबाद तिलैयटांड़ हत्या मामला धनबाद मामी भांजा प्रेम हत्या पति की हत्या कर दफनाया
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.