फॉण्ट कनवर्टर NEW

धनबाद में भूस्खलन से वैन 400 फीट गहरी खदान में गिरी, 6 मजदूरों की मौ’त

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जब भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की खुली खदान में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक वैन जिसमें सात से आठ लोग सवार थे, 400 फीट गहरी खदान में जा गिरी। हादसे

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जब भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की खुली खदान में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक वैन जिसमें सात से आठ लोग सवार थे, 400 फीट गहरी खदान में जा गिरी। हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक-दो लोगों के लापता होने की आशंका है।

बीसीसीएल की खदान में हुई दुर्घटना

घटना कतरास क्षेत्र के रामकनाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-4 की अंबे खदान में हुई। बताया जा रहा है कि वैन खदान के किनारे से गुजर रही थी, तभी जमीन धंस गई और वाहन खदान की तलहटी में जमा पानी में समा गया। आसपास बने कई अस्थायी घर और ढांचे भी भूस्खलन की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी, रेस्क्यू टीम, और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, उच्च स्तरीय जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल की लापरवाही पर गहरा रोष जताया और अधिकारियों के वाहनों को घेरकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि खदान क्षेत्र में बार-बार हादसे हो रहे हैं, लेकिन कंपनी कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। मौके पर पहुंचे गिरिडीह के सांसद ढुलू महतो ने बीसीसीएल को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और आश्रितों को रोजगार देने की मांग की। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया मुख्यालय को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू करने चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram