फॉण्ट कनवर्टर NEW

केंदुआडीह गैस रिसाव: CM के निर्देश पर हाई-प्रोफाइल टीम का दौरा, MLA का बड़ा आरोप

Dhanbad News: धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में गैस रिसाव की गंभीर घटना ने राज्य प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। सीएम को सूचना मिलने के बाद उनके निर्देश पर, शनिवार को झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad News: धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में गैस रिसाव की गंभीर घटना ने राज्य प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। सीएम को सूचना मिलने के बाद उनके निर्देश पर, शनिवार को झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम ने प्रभावित इलाके का विस्तृत निरीक्षण किया।

गैस रिसाव का संकट! केंदुआडीह में मुख्य सचिव, DGP और BCCL CMD ने किया इमरजेंसी दौरा, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

इस हाई-प्रोफाइल टीम में मुख्य सचिव के साथ प्रभारी डीजीपी तदास मिश्रा, बीसीसीएल के सीएमडी, धनबाद उपायुक्त, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्रों का गहन आकलन किया और हिंदी भवन में बनाई गई राहत शिविर में स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और आशंकाएं सुनीं। इस दौरान टीम को हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा।

प्राकृतिक कारण या उजाड़ने की साजिश?

मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि गैस रिसाव की घटना कुछ हद तक प्राकृतिक कारणों से भी जुड़ी हो सकती है, जिस पर पूर्ण नियंत्रण संभव नहीं होता। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि तकनीकी प्रगति के आधार पर सभी पहलुओं का गहन अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय लोग वर्षों से यहां रह रहे हैं, इसलिए किसी भी समाधान में उनकी भागीदारी आवश्यक है।

इस खबर को भी पढ़ें : धनबाद में गैस रिसाव से हड़कंप, दो मौतों के बाद सड़कें थमीं!

मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार वर्तमान स्थिति का आकलन कर रही है कि लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए, आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर कैसे स्थानांतरित किया जाए और इस गैस रिसाव का स्थायी समाधान कैसे निकाला जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र, राज्य, बीसीसीएल और स्थानीय लोगों के बीच समन्वय से ही निर्णय लिया जाएगा, क्योंकि केवल बाहर से लिए गए निर्णयों से समस्या का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित और संभावित रूप से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

MLA राज सिन्हा ने BCCL पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं, मौके पर मौजूद धनबाद विधायक राज सिन्हा ने इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह मामला विधानसभा में उठाया था और सीएम से मिलकर भी आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार का जरूर है, लेकिन यहां के प्रभावित लोगों की चिंता करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

विधायक सिन्हा ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के निवासियों को लगता है कि केंद्र सरकार प्रभावितों को उजाड़ने के लिए BCCL पर दबाव बना रही है, यही कारण है कि लोगों को गैस रिसाव का भय दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कारण उन्होंने राज्य सरकार की हाईपावर कमिटी को यहां की वस्तुस्थिति जानने के लिए भेजने का आग्रह किया था, ताकि प्रभावित लोगों के कल्याण का रास्ता तैयार हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram