Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»भालूबासा में उपायुक्त का जनसंवाद, ग्रामीणों को मिला राहत का भरोसा
Jharkhand

भालूबासा में उपायुक्त का जनसंवाद, ग्रामीणों को मिला राहत का भरोसा

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 23, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के भालूबासा टोला में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। उपायुक्त ने भालूबासा, बोकसीकली, कुंदाबेड़ा, आम्बाजुड़ी, गुंडीबेला समेत आसपास के गांवों के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर बातचीत की और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समय पर एम्बुलेंस या ममता वाहन उपलब्ध नहीं हो पाता। इस पर उपायुक्त ने एचसीएल के सीएसआर फंड से पंचायत के लिए एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं मोबाइल नेटवर्क की समस्या को देखते हुए अंचलाधिकारी को टावर लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। जाति प्रमाण पत्र बनाने में देरी की शिकायत पर पंचायत सचिव का वेतन रोकने का आदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने दो अनाथ बच्चों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और उन्हें सरकारी स्पॉन्सरशिप योजना के तहत बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों का नामांकन अगले सत्र में नेताजी सुभाष विद्यालय में कराने और छात्रावास में भेजने की सलाह दी।

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने दोलमाबेड़ा झरना का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने इस झरने को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, दोलमाबेड़ा-बेकसिकली-गोंदीबेड़ा के बीच पीसीसी सड़क निर्माण कराने तथा आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग रखी। उपायुक्त ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर पंचायत के मुखिया पोरमा बानरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

टाटा स्टील वायर रॉड मिल में वेज रिवीजन को लेकर सुगबुगाहट तेज

June 22, 2026

निहंगों के उत्पात से उत्तराखंड में भारी तनाव, बुलाई गई ITBP की टीम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.