फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

ओवर स्पीड, अवैध पार्किंग, स्कूल, बस, वैन, ऑटो के जांच के उपायुक्त ने दिए निर्देश, कड़ी कार्रवाई करने काे कहा

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सड़क दुर्घटना काे लेकर चिंता जताई है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को इस बाबत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। श्री भजंत्री मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की आहुत बैठक में उक्त निर्देश देते हुए कहा अधिकारी सड़क दुर्घटनाओं के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सड़क दुर्घटना काे लेकर चिंता जताई है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को इस बाबत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। श्री भजंत्री मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की आहुत बैठक में उक्त निर्देश देते हुए कहा अधिकारी सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाएं और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ओवर स्पीडिंग पर नियमानुसार कार्रवाई करें एवं रिपोर्ट जमा करें। इस मामले पर कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने समिति द्वारा सड़क सुरक्षा की पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णय की भी समीक्षा की। समिति के पूर्व के निर्णय पर कार्य पूरा नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया। साथ ही, उन्होंने सख्त लहज़े में कहा कि पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं हो। इससे पूर्व बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा पीपीटी के माध्यम से रांची जिला में वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 01.01.2024- 31.12.2024 तक रांची जिला में कुल 746 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 550 लोगों की जान गई जबकि गंभीर रूप से 392 लोग घायल हुए और 73 लोगों को हल्की चोटें आईं।

रांची में चार ब्लैक स्पॉट्स

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बैठक में जानकारी दी गई कि रांची में चार स्थानों पर ब्लैक स्पॉट है। खेलगांव, नगड़ी में 1-1 और नामकुम थाना क्षेत्र में 2 ब्लैक स्पॉट हैं। वर्ष 2020, 2021 और 2022 में रांची जिला में कुल 19 स्थानों पर ब्लैक स्पॉट्स थे, जो अब सिर्फ 4 ही रह गए हैं। उपायुक्त द्वारा इस संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

स्कूल, बस, वैन एवं ऑटो की उचित जांच के निर्देश

बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उपायुक्त द्वारा स्कूल बसों, वैन एवं ऑटो के उचित जांच के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग के साथ-साथ वाहनों की स्थिति, दस्तावेज और ड्राइवर के लाइसेंस की प्रॉपर जांच करें। समिति द्वारा इस दिशा में अभिभावकों को जागरूक करने का भी निर्णय लिया गया कि वो अच्छी स्थिति के वाहन और लाइसेंस धारी ड्राइवर के साथ ही अपने बच्चों को स्कूल भेजें।

अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

रांची के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों एवं स्थानों पर अवैध पार्किंग को लेकर उपायुक्त ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि यातायात व्यवस्था बाधित नहीं हो यह सुनिश्चित करते हुए अवैध पार्किंग पर शीघ्र कार्रवाई करें। उपायुक्त द्वारा लोगों से भी अपील की गयी है कि सुगम यातायात व्यवस्था बनायें रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें, जहां-तहां पार्किंग नहीं करें। काठीटांड चौक पर गोल चक्कर बनाने के संबंध में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि एनएचआई एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा स्थल भ्रमण कर उचित निर्णय लिया जायेगा। बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी समिति द्वारा विचार-विमर्श करते हुए उचित निर्णय लिये गये। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुमित कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय एवं सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram