Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»दिव्यांग बच्चों का होगा एक्सपोजर, संवाद क्षमता के लिए Ranchi Speaks
#Trending

दिव्यांग बच्चों का होगा एक्सपोजर, संवाद क्षमता के लिए Ranchi Speaks

By Samsul HaqueJanuary 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज की अध्यक्षता में समावेशी शिक्षा की जिलास्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक ने UDISE में रांची जिला के सभी प्रखंड के सभी दिव्यांग बच्चे (वर्ष 03 से 18 वर्ष) की सूची संधारित करने एवं प्रशस्त ऐप पर सभी बच्चों की एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक स्तर में प्रगति के लिए किए जाने वाले गतिविधियां निर्धारित की गई। माह फरवरी में किए जाने वालें कार्यक्रम तय किए गए, जिसमें प्रखंड स्तर पर दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक सुधार हेतु वातावरण निर्माण के क्रम में विभिन्न तरह के प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिला स्तर पर दिव्यांग बच्चों का एक्सपोजर कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही, जिला स्तरीय दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन करने का निर्देश दिया गया।

प्राथमिक एवं अपर प्राथमिक कक्षाओं के छात्र/छात्राओं के लिए Ranchi Speaks कार्यक्रम

बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक, रांची-1, 2 प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय रांची को निर्देश देते हुए प्राथमिक एवं अपर प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं में संवाद क्षमता (Speaking Ability) के विकास के संबंध में # RanchiSpeaks कराने का निर्देश दिया गया, जिसमें विद्यार्थीगण हिन्दी, अंग्रेजी, क्षेत्रीय या जनजातीय भाषा में अपनी प्रस्तुति तैयार करेंगे। शिक्षक निरंतर छात्रों को भाषा की कक्षा में एवं चेतना सत्र में प्रार्थना सभा में मंच पर बुलाकर इनकी प्रस्तुति को देखेंगे एवं इसका विडियो जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची के Public Speaking Whatsapp ग्रुप के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करेंगे। विद्यालय प्रधान, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी इसे विद्यालय स्तर पर निरंतर संचालित एवं मॉनिटर करेंगे। छात्रों में संवाद क्षमता संवर्धन एवं भाषाई कौशल विकास कार्यक्रम का संचालन विद्यालय स्तर से कराने को निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा दिया गया।

भाषाई कौशल संवर्धन हेतु माह फरवरी 2025 के विषय निम्नांकित है-

  • 1-15 फ़रवरी 2025 प्राथमिक कक्षा (1 से 5)-बसंत पंचमी (Vsant Panchami)
  • उच्च प्राथमिक कक्षा (6 से 8 )- शैक्षणिक भ्रमण के फायदे (Benefits Of Educational Tour)
  • 16-28 फ़रवरी 2025, प्राथमिक कक्षा (1 से 5)- मेरा जिला रांची (My District Ranchi)
  • उच्च प्राथमिक कक्षा (6 से 8 )- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ( National Science Day)

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.