फॉण्ट कनवर्टर NEW

उपायुक्त और एसपी ने डॉ. एस. पी. वर्मा को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Bokaro News: मंगलवार को पुलिस लाइन, बोकारो में सिविल डिफेंस बोकारो में बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. एस. पी. वर्मा को सम्मानित किया गया। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से डॉ.

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News:  मंगलवार को पुलिस लाइन, बोकारो में सिविल डिफेंस बोकारो में बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. एस. पी. वर्मा को सम्मानित किया गया। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से डॉ. वर्मा को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने डॉ. एस. पी. वर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, प्रशिक्षण क्षमता और समर्पण से सिविल डिफेंस बोकारो की कार्यप्रणाली सुदृढ़ हुई है। उनके मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों ने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में सराहनीय प्रदर्शन किया है।अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कर्मठ और समर्पित व्यक्तियों का सम्मान अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत होता है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस एवं प्रशासन के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram