फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

75% स्थानीय नीति की अनदेखी पर भड़के देव शर्मा, बोले– झारखंडियों को फिर एक होना होगा

Bokaro News: मंगलवार को युवा लायंस फ़ोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देव शर्मा ने चास- बोकारो के कई छेत्रों जैसे बूढ़ी बीनोर , चंदहा , पाठकडीह , अलकुशा , बाँधडीह , जोमगरिया, सोलागीडीह , बिस्थापित चौक , तेलीडीह , अंसारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Bokaro News: मंगलवार को युवा लायंस फ़ोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देव शर्मा ने चास- बोकारो के कई छेत्रों जैसे बूढ़ी बीनोर , चंदहा , पाठकडीह , अलकुशा , बाँधडीह , जोमगरिया, सोलागीडीह , बिस्थापित चौक , तेलीडीह , अंसारी मुहल्ला आदि जगह में चलाया जन जागरण अभियान , श्री शर्मा ने कहा कि आज बोकारो के सभी छोटे – बड़े प्लांट या कारखानों में जमीन दाताओं और स्थानीय लोगो के साथ जो सौतेला व्यवहार हो रहा है , वो बर्दाश्त से बाहर हैं , कुछ मुट्ठी भर बाहर के अधिकारी खुलेआम हमपर शोषण करते हैं , आधे से भी कम दाम में हमे काम कराया जाता हैं, बात- बात में हमे काम से निकालने की धमकी दी जाती हैं ,अपनी बात रखने पर या तो झूठे मुकदमे कर दिए जाते हैं या काम से निकाल दिया जाता हैं , देव ने कहा BSL ,VEDANTA ,COAL-BLOCK, ONGC समेत कुछ कंपनियों के अधिकारियों द्वारा ऐसा माहौल बनाया जा रहा हैं , जैसे फिर से देश गुलाम हों गया हो , और ये अधिकारी अंग्रेजी हुकूमत लागू करने का ठान लिया हो , राज्य सरकार द्वारा 75% स्थानीय लोगों की हर छेत्र मे प्राथमिकता को भी , जिला प्रशासन और कुछ भ्रष्ठ नेताओं से मिलकर उसे भी अनदेखा किया जा रहा हैं , इससे अब तो ये साबित हो गया की हमारी लड़ाई हमे ही लड़नी पड़ेगी , देव ने कहा अब जरूरत आ गया हैं जिस तरह देश को आज़ादी दिलाने के लिए हिंदू ,मुस्लिम , सिक्ख, ईसाई सभी ने मज़हब और जात-पात को छोड़ कर देश को पहले चुना था , कहीं ना कहीं आज फिर से वही समय आ गया हैं जब हम सभी झारखंडी दलगत भावना और जात पात आदि से बाहर आकर और एक होकर मजबूती से ऐसे भ्रष्ट प्रबंधन से लड़कर अपने स्थानीय लोगो को पलायन रोकने के लिए उन्हें उनके घर पर रोजगार देने का काम करे , नहीं तो हमारी आने वाली पीढ़ी हमे कभी माफ नहीं करेगी , मौके पर दर्जनों युवा मौजूद थे !!!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram