Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»मंदिर में की शादी.., पति ने कर दिया मोबाइल नंबर ब्लॉक, फिर छोड़कर भागा
India

मंदिर में की शादी.., पति ने कर दिया मोबाइल नंबर ब्लॉक, फिर छोड़कर भागा

देहरादून में एक महिला ने पति पर दहेज के लिए ताने व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसकी शिकायत दर्ज कराई है। पति ने शादी के बाद मोबाइल नंबर ब्लॉक कर पत्नी को छोड़ दिया। वहीं, पटेल नगर की महिला ने भी पति पर मारपीट और अपमान का आरोप लगाया है।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueSeptember 29, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News:  एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए ताने मारने और बिना कारण उसे छोड़कर कहीं और रहने की तहरीर दी है। महिला की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने पति के विरुद्ध क्रूरता व घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि अवनीश से उसकी पहली मुलाकात मार्च, 2017 में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार हो गया। अवनीश ने जुलाई, 2018 में यह कहकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया कि जल्द शादी कर लेंगे। उस समय वह 12 कक्षा में पढ़ रही थी।

महिला ने पति पर लगाया दहेज के लिए ताने मारने और प्रताड़ित करने का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि अक्टूबर 2019 में उनके रिश्ते के बारे में सबको पता चल गया। तभी अवनीश का ट्रांसफर संगबाद (मध्यप्रदेश) में हो गया। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया। तभी अवनीश की पुरानी महिला मित्र ने उससे संपर्क किया और कहा कि अवनीश जैसा दिखता है वैसा है नहीं। उसने उसके साथ भी मंदिर में शादी की थी। जब उसने अवनीश से इस बारे में बात की तो उसने विश्वास दिलाया कि यह सब झूठ है और अपने विश्वास में ले लिया। 9 दिसंबर 2019 को कोर्ट मैरिज के बाद उन्हें सर्टिफिकेट मिल गया। अगले दिन अवनीश के साथ मध्य प्रदेश चली गई।

महिला ने बताया कि शुरूआत में तो अवनीश का व्यवहार अच्छा था लेकिन धीरे-धीरे अवनीश ने देर रात तक बाहर रहना और फोन उठाना बंद कर दिया। जनवरी, 2021 में वह देहरादून आया और डॉक्टर के पास गए तो वह गर्भवती थी। 2-3 दिन बाद अवनीश उसे देहरादून से अपनी बुआ के घर दिल्ली ले गया और अगले ही दिन उसका गर्भपात हो गया।

सितम्बर, 2022 में उन्होंने देहरादून शिफ्ट होने का फैसला लिया। अवनीश उससे दूरी बनाने लगा और दहेज के लिए ताने मारने लगा, जिसके कारण वह तनाव में आ गई। इसी बीच वह दोबारा गर्भवती हुई लेकिन तनाव के चलते दूसरी बार गर्भपात हो गया। वह उसे कभी अस्पताल नहीं लेकर गया। जनवरी, 2023 में वह तीसरी बार गर्भवती हुई। इसके बावजूद भी अवनीश ने उससे दूरी बनाई रखी और फिर उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद वह गोरखपुर शिफ्ट हो गए, लेकिन गर्मी की बात कहकर उसे देहरादून छोड़ दिया।

दिसम्बर, 2024 में उसका कार से एक्सीडेंट हो गया लेकिन अवनीश ने एक बार भी उसके बारे में नहीं पूछा। जनवरी 2025 से उसने फोन करना और मैसेज का रिप्लाई करना भी बंद कर दिया और उसे वापस लेने आना तो दूर मेरा नंबर भी ब्लॉक कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर अवनीश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महिला ने लगाया पति पर मुंह पर थूकने का आरोप

वहीं पटेल नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मुंह पर थूकने व मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में मंजीत कौर ने बताया कि 26 सितंबर की रात उसके पति अजीत सिंह ने उसके मुंह पर थूका। विरोध करने पर उसने मार-पिटाई कर गाली-गलौच शुरू कर दी। जान से मारने की नियत से उसे गला दबा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अजीत सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.