फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

जमीअतुल मोमेनीन चौरासी की आमसभा सम्पन्न, सामाजिक सुधार और संगठनात्मक विस्तार पर निर्णय

Ranchi News : 15 जून 2025 को जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची की आमसभा (सामान्य निकाय) की बैठक ग्राम कोकदोरो, थाना पिठोरिया, प्रखंड कांके, जिला रांची में संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद माजिद अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अहम बैठक में रांची के विभिन्न प्रखंडों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News : 15 जून 2025 को जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची की आमसभा (सामान्य निकाय) की बैठक ग्राम कोकदोरो, थाना पिठोरिया, प्रखंड कांके, जिला रांची में संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद माजिद अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अहम बैठक में रांची के विभिन्न प्रखंडों और शहरी इलाकों से मोमिन पंचायतों एवं ग्रामीण अंजुमनों के सैकड़ों पदाधिकारी, जो संस्था के सदस्य भी हैं, मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। पहला प्रस्ताव संस्था के पंजीकरण को लेकर था, जिसमें निर्णय लिया गया कि सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 21, 1860 के तहत संस्था को “जमीअतुल मोमेनीन चौरासी रांची, झारखण्ड” के नाम से पंजीकृत किया जाएगा। सचिव नूर आलम को इस कार्य के लिए अधिकृत किया गया।

इसके साथ ही यह तय किया गया कि प्रत्येक प्रखंड में एक संयोजक के नेतृत्व में उप-समिति गठित की जाएगी और पंद्रह दिनों के भीतर सरपरस्त समिति एवं सलाहकार समिति का भी गठन होगा।

संस्था ने सामाजिक सुधार की दिशा में भी कई फैसले लिए। दहेज प्रथा, नशाखोरी और विवाह में फिजूलखर्ची के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा उन कब्रिस्तानों की घेराबंदी का प्रयास किया जाएगा जिनकी चहारदीवारी नहीं है और इसके लिए संबंधित कागजात के साथ कल्याण विभाग झारखंड सरकार से संपर्क किया जाएगा।

बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र खोलने और रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास संस्था द्वारा किया जाएगा। गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए संस्था अपना कोचिंग सेंटर भी प्रारंभ करेगी। इसके साथ झारखंड सरकार से रांची के सभी प्रखंडों में इंटर कॉलेज की मांग भी रखी जाएगी।

बैठक में सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिन मुद्दों पर आज निर्णय नहीं हो सका, उन्हें कार्यकारिणी समिति की अगली बैठक में प्रस्तावित कर पारित किया जाएगा।

बैठक में अध्यक्ष माजिद अंसारी, सचिव नूर आलम, उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अरशद जेया, उप सचिव हरीश अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी जुनैद आलम ने बैठक की जानकारी साझा की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram