फॉण्ट कनवर्टर NEW

औरंगाबाद पहुंचे हिदायतुल्लाह खान, संस्था शरीया और राष्ट्रीय एकता मोर्चा के नेताओं ने किया अभिनंदन

Aurangabad News : झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हिदायतुल्लाह खान रविवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए औरंगाबाद पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय स्तर पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शहर स्थित सर्किट हाउस में

अपनी भाषा में पढ़ें

Aurangabad News : झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हिदायतुल्लाह खान रविवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए औरंगाबाद पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय स्तर पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

शहर स्थित सर्किट हाउस में उनके ठहराव के दौरान इदारा-ए-शरीया औरंगाबाद और राष्ट्रीय एकता मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुलाकात की। सभी ने गुलदस्ता भेंट कर खान साहब का स्वागत किया और उनके आगमन पर बधाई दी।

इदारा-ए-शरीया औरंगाबाद के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय एकता मोर्चा के राज्य महासचिव मौलाना नूरुद्दीन रशीदी और वरिष्ठ नेता सैयद इमरान आज़ाद ने विशेष रूप से उनका अभिनंदन किया। साथ ही, मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष सैयद आसिफ बाबा रूमी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मोर्चा के सक्रिय सदस्य सैयद असगर, ताज अहमद, तनवीर आलम, बंटी बाबू, क़ासिम उर्फ़ बब्लू, और मोहम्मद दानिश उर्फ़ बाबू सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram