फॉण्ट कनवर्टर NEW

भूमि विवादों पर जनता दरबार में लापरवाही, प्रो. आलोक कुमार ने प्रशासन पर उठाए सवाल

Purnia News : बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता प्रो. आलोक कुमार ने अंचल स्तर पर आयोजित भूमि विवाद निपटारे के जनता दरबारों को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह दरबार केवल

अपनी भाषा में पढ़ें

Purnia News : बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता प्रो. आलोक कुमार ने अंचल स्तर पर आयोजित भूमि विवाद निपटारे के जनता दरबारों को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह दरबार केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

प्रो. आलोक ने विशेष रूप से बनमनखी अंचल का जिक्र करते हुए बताया कि 14 जून 2025 को आयोजित जनता दरबार में न तो अंचलाधिकारी और न ही थाना प्रभारी उपस्थित थे। ऐसे में यह साफ है कि प्रशासन इन दरबारों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जनता दरबार में अधिकतर मामलों को निपटाने के बजाय उलझाया जाता है, और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रैयतों को गुमराह किया जाता है। दलालों और बिचौलियों का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि आम जनता न्याय पाने से वंचित रह जाती है।

प्रो. आलोक ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो राजद और महागठबंधन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने पूर्णिया जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram