फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीलडीह ब्रिज के पास युवक पर जानलेवा हमला, 25 हजार लूटकर हमलावर फरार

Jamshedpur news : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह ब्रिज के पास रविवार दोपहर पुराने विवाद और रुपये की लूट को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। नामदा बस्ती निवासी चिराग सिंह को 15 से 20 की संख्या में आए हमलावरों ने घेरकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह ब्रिज के पास रविवार दोपहर पुराने विवाद और रुपये की लूट को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। नामदा बस्ती निवासी चिराग सिंह को 15 से 20 की संख्या में आए हमलावरों ने घेरकर चापड़, लाठी और डंडों से बेरहमी से पीट दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल चिराग सिंह को परिजनों ने खून से लथपथ हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल चिराग की बुआ सोनिया ने बताया कि चिराग गाड़ियों की चेचिस चलाने का काम करता है। रविवार को वह चेचिस लेकर बाहर जाने की तैयारी में था और इसी सिलसिले में नीलडीह स्थित एक गेस्ट हाउस गया था। वहां से वह चेचिस से जुड़े जरूरी कागजात और यात्रा खर्च के लिए 25 हजार रुपये नकद लेकर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने नीलडीह ब्रिज के पास उसे घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि बस्ती के ही कुछ दबंगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने देवा, राजू, गब्बर और जसप्रीत समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने चिराग को चापड़ और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने के साथ-साथ उसके पास मौजूद 25 हजार रुपये नकद भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

परिजनों के मुताबिक शनिवार रात भी इन्हीं आरोपियों ने चिराग के साथ मारपीट की थी, लेकिन उस समय मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसी पुराने विवाद को लेकर रविवार को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram