फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारत के पलटवार से पाकिस्तान की चूलें हिल गई….शांति की बात करने लगे डार

World News: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक करके जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी शिविरों को तबाह किया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों व रिहायशी इलाकों को ड्रोन और

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक करके जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी शिविरों को तबाह किया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों व रिहायशी इलाकों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया। हालांकि, पाकिस्तानी हमले को भारत के मजबूत एयर डिफेंस ने हवा में ही निष्क्रिय कर दिया।

भारतीय सेनाओं ने उकसावे का जवाब देना शुरू किया, तो पाकिस्तान की चूलें हिल गईं। अब पाकिस्तानी विदेश मंत्री का कहना है कि पाकिस्तान युद्ध नहीं बल्कि शांति चाहता है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि अगर भारत आक्रामतकता नहीं दिखाता और हमले रोक देता है, तब हम भी तनाव कम करना चाहते है। हम वास्तव में शांति चाहते हैं, क्योंकि हमारा उद्देश्य विनाश और धन की बर्बादी नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने तनाव को कम करने के लिए विभिन्न देशों के साथ संपर्क साधा है। डार ने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से कहा है कि तनाव कम करने की जिम्मेदारी भारत पर है।

बता दें कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ पाकिस्तानी सेना ने ‘ऑपरेशन बुन्यान-उन-मर्सूस’ शुरू किया, इस भारत ने चंद घंटों में ही विफल कर दिया। भारतीय हमले में पाकिस्तान के रफीकी, मुरीद, चकलाला और रहीम यार खान एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा है। भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने अपने सटीक हमले में पाकिस्तान के तकनीकी संस्थापन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, रडार साइट्स और हथियारों के भंडारण को तबाह कर दिया है। इन हमलों के बाद पाकिस्तान को समझ में आ चुका है कि भारत की तीनों सेनाओं और उनके हथियारों की पहुंच उसके क्षेत्र में बहुत अंदर तक है। इसीलिए इशाक डार अब तनाव कम करने की गुजारिश कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram