फॉण्ट कनवर्टर NEW

अदा शर्मा: बिना गॉडफादर बनीं बॉलीवुड की चमकता सितारा

Bollywood News: बॉलीवुड में कदम जमाना आसान नहीं होता, खासकर जब आपके पास कोई गॉडफादर न हो। लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट के दम पर एक अलग पहचान बना लेते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है

अपनी भाषा में पढ़ें

Bollywood News: बॉलीवुड में कदम जमाना आसान नहीं होता, खासकर जब आपके पास कोई गॉडफादर न हो। लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट के दम पर एक अलग पहचान बना लेते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है अदा शर्मा की, जिनका असली नाम चामुंडेश्वरी अय्यर था। एक्टिंग का शौक बचपन से ही था और स्कूल के दिनों में उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है।

अपने नाम को छोटा और याद रखने लायक बनाने के लिए उन्होंने खुद को “अदा शर्मा” के रूप में रिब्रांड किया। लेकिन इंडस्ट्री का सफर आसान नहीं रहा। अदा को अपने कर्ली बालों की वजह से कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। कास्टिंग डायरेक्टर्स को लगता था कि वह बहुत छोटी दिखती हैं, इसलिए उन्हें गंभीर किरदार नहीं दिए जाते थे।

फिर आया साल 2008, जब हॉरर फिल्म 1920 रिलीज़ हुई और अदा के करियर को एक नई दिशा मिल गई। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा, और यह डायरेक्टर विक्रम भट्ट के लिए भी एक बड़ी हिट साबित हुई।

हालांकि, इसके बाद उन्हें फिर से एक लंबा संघर्ष झेलना पड़ा। कुछ फिल्में और प्रोजेक्ट्स किए, लेकिन वह बड़ी सफलता नहीं मिली। 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म द केरल स्टोरी ने अदा शर्मा को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया। यह फिल्म 15 करोड़ के बजट में बनी और बॉक्स ऑफिस पर 303 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अदा के सशक्त अभिनय ने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।

अपने किरदारों को जीवंत बनाने के लिए अदा पूरी मेहनत करती हैं। वेब सीरीज सनफ्लावर के लिए जब उन्हें एक बार डांसर का रोल मिला, तो उन्होंने असली डांस बार में कई रातें बिताईं। उन्होंने बताया कि वह रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक बार डांसर की बॉडी लैंग्वेज, हाव-भाव और आत्मविश्वास को समझने के लिए वहां रहती थीं।

हाल ही में अदा एक और वजह से चर्चा में आईं जब उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का पुराना घर खरीद लिया। यह कदम भी उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram