फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलामू में कुख्यात अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Jharkhand News: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात शहर थाना के टीओपी-2 क्षेत्र स्थित कान्दू मुहल्ला के गोरहो मंदिर के समीप

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात शहर थाना के टीओपी-2 क्षेत्र स्थित कान्दू मुहल्ला के गोरहो मंदिर के समीप हुई, जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा के रूप में हुई है, जो कान्दू मुहल्ला का ही निवासी है। उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने शनिवार को मीडिया को जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी गंभीर वारदात की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीओपी-2 प्रभारी सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में टाइगर मोबाइल दल के साथ एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

टीम जब गोरहो मंदिर के पास एक गली में पहुंची, तो वहां झाड़ियों में तीन-चार संदिग्ध लोग छिपे हुए नजर आए। पुलिस को देख सभी भागने लगे, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नितेश शर्मा को धर दबोचा।

पूछताछ में नितेश ने बताया कि वह तेजा उर्फ विशाल शर्मा और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। यह भी सामने आया है कि नितेश शर्मा 13 अप्रैल 2025 को रेलवे स्टेशन के पास हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हो गया था।

उसके खिलाफ पूर्व में डकैती, लूट, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस सफल कार्रवाई से मेदिनीनगर शहर में लोगों को बड़ी राहत मिली है और अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram