फॉण्ट कनवर्टर NEW

विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त स्लैब हटाए गए, अब लगेगा स्टील गर्डर

बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। पुल के स्पैन नंबर 36 के पास क्षतिग्रस्त तीन स्लैब और पुराने कंक्रीट गर्डर को हटा दिया गया है। अब वहां नया स्टील गर्डर लगाने की तैयारी चल रही

अपनी भाषा में पढ़ें

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। पुल के स्पैन नंबर 36 के पास क्षतिग्रस्त तीन स्लैब और पुराने कंक्रीट गर्डर को हटा दिया गया है। अब वहां नया स्टील गर्डर लगाने की तैयारी चल रही है। निर्माण एजेंसी एसपी सिंगला को 14 जनवरी तक सभी काम पूरे करने का लक्ष्य दिया गया है।

15 से 20 दिनों में लगाया जाएगा स्टील गर्डर

निर्माण एजेंसी ने बरारी स्थित यार्ड में स्टील गर्डर तैयार करने का काम लगभग पूरा कर लिया है। इसे हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से पुल पर लगाया जाएगा। फिलहाल पिलरों पर बेयरिंग लगाने का काम चल रहा है, जिसे पूरा होने में करीब एक सप्ताह लग सकता है। इसके बाद अगले 15 से 20 दिनों में स्टील गर्डर लगाने की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

पुल के 67 एक्सपेंशन ज्वाइंट भी बदले जाएंगे

मरम्मत के दौरान पुल के पुराने कंक्रीट फुटपाथ और रेलिंग को हटा दिया गया है। इनकी जगह लोहे के नए फुटपाथ और सुरक्षा रेलिंग लगाई जाएगी, जिससे पुल का वजन कम होगा।

इसके अलावा पुल के सभी 67 पुराने एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदलने का काम भी शुरू हो गया है। पुल के बीच बने पुराने इंस्पेक्शन चेंबर को भी बदला जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पुल पर सुरक्षित आवागमन बहाल किया जाएगा। भविष्य में पुल की मजबूती बनाए रखने के लिए नियमित रखरखाव की योजना भी तैयार की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram