फॉण्ट कनवर्टर NEW

NH-75 पर ऑटो और स्कॉर्पियो की टक्कर से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। NH-75 पर बोरसीदाग के पास ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो चालक वैद्यनाथ महतो

अपनी भाषा में पढ़ें

चंदवा : लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया। NH-75 पर बोरसीदाग के पास ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो चालक वैद्यनाथ महतो वाहन के अंदर ही फंस गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया चालक

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और प्रशासन ने ऑटो में फंसे चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान समाजसेवी नौशाद आलम ने भी सहयोग किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर और अन्य उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गंभीर रूप से घायल चालक को रिम्स भेजने की तैयारी

हादसे में घायल चारों लोगों को एंबुलेंस से चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक वैद्यनाथ महतो को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजने की तैयारी की जा रही थी।

घायलों की पहचान अवध साव, शिव नारायण साव, नेसार अंसारी और वैद्यनाथ महतो के रूप में हुई है। सभी लोहरदगा जिले के बारीडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram