फॉण्ट कनवर्टर NEW

20 से ज्यादा केस वाला अपराधी विजय सहनी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा, जानिए पूरी कहानी

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में रविवार देर रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात अपराधी विजय सहनी आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में रविवार देर रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात अपराधी विजय सहनी आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विजय सहनी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस को उसकी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। जब टीम हथियार बरामद करने पहुंची तो उसने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो गोलियां चलाईं जो सीधे उसके पैरों में लगीं। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आईं।

एसएसपी ने बताया कि विजय सहनी पर हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत 20 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा है और कई वारदातों में उसकी संलिप्तता पाई गई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि इसी साल पटना में होटल व्यवसायी संतोष हत्याकांड में वह शामिल था। इतना ही नहीं, ओडिशा और धनबाद (झारखंड) में हुई बैंक डकैती की घटनाओं में भी उसका हाथ रहा है।

पुलिस का मानना है कि अगर समय रहते उसे पकड़ नहीं लिया जाता, तो वह एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram