फॉण्ट कनवर्टर NEW

41 देशों को पछाड़कर अनिकेत राज ने जीता अंतरराष्ट्रीय आर्ट अवॉर्ड, मिला बड़ा सम्मान

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी शहर स्थित पंचमंदिर चौक, वार्ड नंबर 20 निवासी सुप्रसिद्ध चित्रकार अनिकेत राज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें हाल ही में आयोजित इंटरनेशनल पिकासो आर्ट कॉन्टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी शहर स्थित पंचमंदिर चौक, वार्ड नंबर 20 निवासी सुप्रसिद्ध चित्रकार अनिकेत राज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें हाल ही में आयोजित इंटरनेशनल पिकासो आर्ट कॉन्टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वयं भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रदान किया।

अनिकेत राज, दिनेश कुमार और सरिता देवी के सुपुत्र हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी कला प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित किया और 100 में से 85 अंक अर्जित कर डायमंड आर्टिस्ट अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

गौरतलब है कि इस आर्ट कॉन्टेस्ट में 41 देशों के लगभग 1500 कलाकारों ने भाग लिया था, जिनमें जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूयॉर्क, मिस्र और लंदन जैसे देश शामिल थे। प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई माह में ऑनलाइन हुआ था और इसका परिणाम 11 अगस्त को घोषित किया गया।

अनिकेत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री के पुत्र नीरज सिंह और उत्तर प्रदेश चंदौली के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram