फॉण्ट कनवर्टर NEW

लातेहार में बालिका हॉस्टल में अचानक लगी आग, जानिए कैसे बचीं सैकड़ों छात्राएं

Latehar News: लातेहार जिले के बरियातू प्रखंड स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना ने मौके पर अफरा-तफरी मचा दी। हालांकि गनीमत रही कि जब आग लगी उस समय हॉस्टल की सभी छात्राएं पीटी के

अपनी भाषा में पढ़ें

Latehar News: लातेहार जिले के बरियातू प्रखंड स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना ने मौके पर अफरा-तफरी मचा दी। हालांकि गनीमत रही कि जब आग लगी उस समय हॉस्टल की सभी छात्राएं पीटी के लिए बाहर थीं, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार सुबह विद्यालय परिसर में छात्राएं पीटी कर रही थीं। उसी दौरान अचानक हॉस्टल से धुंआ उठता दिखा। सुरक्षाकर्मी ने तुरंत दौड़कर वहां का जायजा लिया तो पाया कि अंदर बेड और अन्य सामान में आग तेजी से फैल चुकी है। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने की खबर फैलते ही स्कूल का सुरक्षा कर्मी और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर चापानल से पानी निकालकर बाल्टियों के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तब तक हॉस्टल के बेड और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही लातेहार जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) प्रिंस कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

डीईओ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी छात्रा को कोई चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हॉस्टल में विद्युत तारों की समय-समय पर जांच जरूरी है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram