Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पेट्रोल पम्प संचालक का तुगलकी फरमान, ₹100 से कम का पेट्रोल ग्रामीण क्षेत्र में नहीं मिलेगा
Jharkhand

पेट्रोल पम्प संचालक का तुगलकी फरमान, ₹100 से कम का पेट्रोल ग्रामीण क्षेत्र में नहीं मिलेगा

गुमला के चैनपुर में पेट्रोल पंप संचालक देव कुमार ने सौ रुपये से कम पेट्रोल न देने का फरमान जारी किया। सवाल करने पर पत्रकार से मारपीट कर घायल कर दिया और पेट्रोल पंप बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
By Shiwam KeshriAugust 17, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Gumla News: चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर में संचालित पेट्रोल पंप संचालक देव कुमार की खुलेआम गुंडागर्दी। तुगलकी फरमान ग्रामीणों को सौ रु से कम का पेट्रोल नहीं देने का पोस्टर चिपका कर किया फरमान जारी। चैनपुर प्रखंड के छतरपुर निवासी अमित तिर्की ने रविवार को चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर 100 रु से कम का ग्रामीणों को पेट्रोल नहीं देने पर पेट्रोल पंप संचालक देव कुमार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कीया है।

सवाल करने पर पत्रकार से किया मारपीट लिखित आवेदन के बाद पेट्रोल पंप बंद कर हुआ फरार

थाना में लिखित आवेदन के आलोक में पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के संवाददाता संदीप चीक बड़ाईक समाचार संकलन हेतु प्रथम पक्ष अमित तिर्की का वक्तव्य लिया और दूसरा पक्ष पेट्रोल पंप संचालक देव कुमार का भी वक्तव्य लेने के लिए उसके पेट्रोल पंप पर गया हुआ था वही पेट्रोल पंप संचालक देव कुमार से एक सवाल किया आपके ऊपर में जो आरोप लगाया गया है क्या वह सही है उसके बाद में पंप संचालक देव कुमार अपना भांडा फोड़ होता देख भड़क गया और गाली गलौज करने लगा और संवाददाता संदीप चीक बड़ाईक का मोबाइल एवं न्यूज़ माइक छीन लिया और जमकर मारपीट कर घायल कर दिया साथ ही जाति सूचक गाली भी दिया । घायल संदीप चीक बड़ाईक चैनपुर थाना पहुंचे और पूरे मामले पर लिखित आवेदन देकर पेट्रोल पंप संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग कीया।

पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के संवाददाता संदीप चीक बड़ाईक के साथ में मारपीट की सूचना पर गुमला प्रेस क्लब के प्रेसिडेंट और पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के प्रधान संपादक सरफराज कुरैशी,समूह संपादक शाहिद खान, गुमला जिला संवाददाता असगर एजाज को पता चली तत्काल गुमला पुलिस अधीक्षक हारीश बिन ज़मां, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मीणा, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार से बात कर गिरफ्तार करने की मांग की गई है, जिसपर पुलिस द्वारा कारवाई का आश्वासन दिया गया।

चैनपुर थाना के पदाधिकारी जब पेट्रोल पंप संचालक देव कुमार को थाना लाने गई तो पता चला कि पेट्रोल पंप बंद करके मौके से फरार हो गया।

अब सोचिए देश के चौथे स्तंभ के आदिवासी पत्रकार को पेट्रोल पंप का संचालन के द्वारा उसकी प्रतिभा को कुचलने का प्रयास किया गया। जिस राज्य के मुखिया आदिवासी वहां समझ लीजिए कि आदिवासियों की क्या हैसियत है। यह मामला यहीं पर खत्म नहीं होता है, पेट्रोल पंप के संचालक देव कुमार जहां भी जाता हैं अपने पैसे का धौंस जमाने का पूरा प्रयास करता है और बेवजह लड़ाई झगड़ा कर लोगों को डराने धमकाने का प्रयास करता हैं। ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे समाज में एक सशक्त संदेश जाए। उसके पेट्रोल पंप का लाइसेंस तत्काल निरस्त करना चाहिए। जिससे गरीबों का विश्वास प्रशासन पर बढ़ सके।

यदि तत्काल इसपर कारवाई करते हुए गिरफ़्तारी सुनिश्चित नही किया गया तो पुलिस पब्लिक रिपोर्टर सहयोगी मिडिया साथियों के साथ झारखण्ड पुलिस महानिदेशक और गुमला पुलिस अधीक्षक से मिलकर गिरफ्तारी की माँग करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.