फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

कर संग्रह को लेकर निगम उप प्रशासक ने की समीक्षात्मक बैठक, दिए कई निर्देश

रांची। उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में 24 मार्च 2025 को राजस्व शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों संग समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में श्री साहू ने राजस्व शाखा की टीम को वित्तीय वर्ष 2024-25 के कर संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य की

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में 24 मार्च 2025 को राजस्व शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों संग समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में श्री साहू ने राजस्व शाखा की टीम को वित्तीय वर्ष 2024-25 के कर संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, नगर प्रबंधक, कर संग्रहकर्ता, रेवेन्यू इंस्पेक्टर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

कर संग्रह हेतु दिया गया निर्देश

  • शाखा के कर संग्रहकर्ता, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, एजेंसी कर संग्रहकर्ता सभी वार्ड में डोर-टू-डोर विजिट कर व्यापक स्तर पर कर की वसूली करें।
  • बड़े बकाएदारों, जिन्हें निगम द्वारा पूर्व में नोटिस दिया गया है, उनसे कर की वसूली की जाए।
  • कर का भुगतान करने में अरुचि दिखाने वाले घृतिधारकों को चिन्हित कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
  • निगम कार्यालय के जन सुविधा केंद्र को प्रत्येक दिन पूर्वाह्न 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जाए।
  • आगामी अवकाश दिवस 30 मार्च 2025 (रविवार) तथा 31 मार्च 2025 (सोमवार) को रांची नगर निगम कार्यालय एवं डोरंडा अंचल कार्यालय के जन सुविधा केंद्र पूर्वाह्न 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रखा जाए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram