फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

डीसी विरोधी रैली पर विवाद, विनोद सावैयां ने खोली मानकी-मुंडा की पोल

Chaibasa News: चाईबासा के उपायुक्त चंदन कुमार के खिलाफ मानकी व मुंडाओं द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली के बाद अब इस पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कोल्हान भूमि बचाओ समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां ने रैली की कड़ी आलोचना करते

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Chaibasa News: चाईबासा के उपायुक्त चंदन कुमार के खिलाफ मानकी व मुंडाओं द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली के बाद अब इस पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कोल्हान भूमि बचाओ समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां ने रैली की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि रैली निकालने वाले कई मानकी व मुंडा स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने डीसी विरोधी रैली को बताया राजनीति से प्रेरित

उन्होंने आरोप लगाया कि चाईबासा शहर से सटे कई गांवों में कुछ मानकी व मुंडा चंद पैसों के लालच में बाहरी लोगों को बसाने का काम कर रहे हैं, जो कानूनन गलत है। उन्होंने कहा कि ये इलाके संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आते हैं और यहां गैर-आदिवासियों को बसाना नियमों के विरुद्ध है।

सावैयां ने बताया कि मतकमहातु (महुलसाई), नरसंडा, खप्परसाई, डिलियामार्चा, तमाड़बांध, सिकुरसाई जैसे गांवों में आदिवासी समुदाय की जमीनों पर गोप व तांती समुदाय के लोगों को बंदोबस्त किया गया था, लेकिन अब उन जमीनों को कुछ मानकी व मुंडा बाहरी लोगों को बेच रहे हैं। यह आदिवासी हितों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

उन्होंने मांग की कि मानकी व मुंडा अपने हुकूकनामे की शर्तों के अनुसार निष्ठापूर्वक कार्य करें और जमीन की अवैध खरीद-बिक्री तथा बाहरी लोगों को बसाने की प्रक्रिया तत्काल बंद करें।

रैली को लेकर सावैयां ने कहा कि यह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित थी और भीड़ को गुमराह कर जुटाया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram