फॉण्ट कनवर्टर NEW

कारो थर्मल के पिलपिलो मोड़ पर बिजली पोल लदा ट्रैक्टर पलटा, ठेका मजदूर की मौत

Bokaro: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के पिलपिलो मोड़ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय ठेका मजदूर की मौत हो गई। बिजली के पोल से लदा एक ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से मजदूर बिनय मुरमुर गंभीर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के पिलपिलो मोड़ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय ठेका मजदूर की मौत हो गई। बिजली के पोल से लदा एक ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से मजदूर बिनय मुरमुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक बिनय मुरमुर पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव का निवासी था और शिव इलेक्ट्रिकल ठेकेदार के अधीन कार्य करता था। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में बिजली विभाग के पोल लादकर फुसरो पावर सबस्टेशन से नावाडीह ऊपरघाट के कंजकीरो गांव ले जाया जा रहा था, जहां पोल गाड़ने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान बोकारो थर्मल-पिलपिलो मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर पलट गया और हादसा हो गया।

घटना के समय ट्रैक्टर में चालक समेत कुल चार मजदूर सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव व दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram