Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»सी-डैक में निकली बंपर भर्तियां, प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 47 पदों पर मौका!
Adda More..

सी-डैक में निकली बंपर भर्तियां, प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 47 पदों पर मौका!

उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (C-DAC) ने उत्तर पूर्व केंद्र के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर और मैनेजर समेत 47 पदों पर आवेदन मांगे; 20 जून तक मौका।
By Samsul HaqueJune 11, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Career Desk: तकनीकी रूप से शिक्षित और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार के संस्थान में काम करने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। प्रगत संगणन विकास केंद्र यानी उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक) ने अपने उत्तर पूर्व केंद्र (सिने) में जेआईटी जून 2026 साइकिल के तहत अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) और एकमुश्त वेतन के आधार पर विभिन्न 47 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार सी-डैक के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर समय रहते अप्लाई कर सकते हैं।

Read more: सी-डैक में 951 पदों पर भर्ती, 20 जून तक करें आवेदन

इन प्रमुख पदों पर होगी नियुक्तियां:

कुल 47 रिक्तियों में प्रोजेक्ट एसोसिएट, सॉफ्टवेयर सिम्युलेटर डेवलपर, प्रोजेक्ट इंजीनियर (एम्बेडेड डोमेन, एआई-एमएल/डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी वीएपीटी, फुल स्टैक डेवलपमेंट, वीएलएसआई), प्रोजेक्ट मैनेजर (सॉफ्टवेयर सिस्टम आर्किटेक्ट), प्रोजेक्ट ऑफिसर (खरीद), प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद शामिल हैं।

योग्यता और अनुभव:

  • शैक्षणिक योग्यता: पदानुसार संबंधित क्षेत्र (ECE/EE/EEE/CSE/IT) में 50% से 60% अंकों के साथ BE/B.Tech, ME/M.Tech, MCA, MSc या ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ प्रशासनिक पदों के लिए MBA/CA/LLB और टेक्नीशियन पदों के लिए ITI/डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं।

  • अनुभव: पद के अनुसार उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक कार्यक्षेत्र में 1 से 9 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

  • आयु सीमा: आवेदकों की अधिकतम आयु पदानुसार 30 से 56 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 20 जून 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और शानदार सैलरी:

योग्य उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड की प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद लिखित परीक्षा या सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित कैंडिडेट्स को पद के अनुसार 20,200 रुपये से लेकर 1,65,000 रुपये प्रति माह तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परीक्षा या इंटरव्यू की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी केवल उनके पंजीकृत ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

इंजीनियरिंग में करियर बनाने से पहले समझें BE और B.Tech का फर्क, ऐसे चुनें बेस्ट

June 11, 2026

दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाएं: चीन की गाओकाओ नंबर 1, भारत की UPSC दूसरे स्थान पर!

June 11, 2026

फ्री में सीखें एआई (AI) और पाएं लाखों की नौकरी; ये शॉर्ट टर्म कोर्स बदल देंगे किस्मत!

June 11, 2026

RECENT ADDA.

जमशेदपुर: बेल्डीह लेक के पास व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, लोगों ने ऐसे बचाई जान

June 11, 2026

झारखंड में मानसून की एंट्री: रांची में तूफानी बारिश, यूपी-दिल्ली समेत 17 राज्यों में अलर्ट!

June 11, 2026

गिरिडीह में दुस्साहस: पुलिस टीम पर पथराव, साइबर अपराधी को छुड़ा ले गई भीड़!

June 11, 2026

जमशेदपुर में गैंगवार: पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट, फायरिंग से दहला कदमा!

June 11, 2026

इंजीनियरिंग में करियर बनाने से पहले समझें BE और B.Tech का फर्क, ऐसे चुनें बेस्ट

June 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.