अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Career Desk: डिजिटल युग में जिस रफ्तार से साइबर अपराध (Cyber Crime) के मामले बढ़ रहे हैं, उसने टेक जगत में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसी गंभीर चुनौती को देखते हुए बाजार में ‘एथिकल हैकर्स’ (Ethical Hackers) की मांग में अभूतपूर्व उछाल आया है। एक एथिकल हैकर का मुख्य काम अपने तकनीकी कौशल और सूझबूझ का इस्तेमाल करके विभिन्न कंपनियों, सरकारी संगठनों और आम लोगों के डिजिटल डेटा को साइबर हमलों से सुरक्षित रखना होता है। ये पेशेवर किसी भी कंप्यूटर सिस्टम, नेटवर्क या वेबसाइट की कमजोरियों (Lopholes) का पहले ही पता लगा लेते हैं, जिससे हैकर्स वहां सेंध न लगा सकें।
Read more: AI टूल्स का इस्तेमाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना भुगतना बड़ा होगा अंजाम!
मौजूदा हालात यह हैं कि डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में पेशेवरों की जितनी जरूरत है, उसके मुकाबले मार्केट में क्वालिफाइड एथिकल हैकर्स की संख्या बेहद कम है। मांग और आपूर्ति के इसी बड़े अंतर के कारण आज के समय में यह क्षेत्र युवाओं के लिए एक बेहद फायदेमंद, रोमांचक और मोटी सैलरी वाला करियर विकल्प बन गया है। अगर आपको भी कंप्यूटर कोडिंग, नेटवर्किंग और एआई की दुनिया में दिलचस्पी है, तो आप एथिकल हैकिंग की बारीकियां सीखकर इस शानदार फील्ड में अपना भविष्य बना सकते हैं।
एथिकल हैकर बनने के लिए जरूरी स्किल्स:
इस क्षेत्र में महारत हासिल करने के लिए उम्मीदवार को कंप्यूटर साइंस और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर की गहरी समझ होनी चाहिए। इसके लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित तकनीकी स्किल्स की आवश्यकता होती है:
-
प्रोग्रामिंग और कोडिंग: विभिन्न कोडिंग भाषाओं (जैसे पायथन, जावास्क्रिप्ट, सी++) पर मजबूत पकड़।
-
ऑपरेटिंग सिस्टम: विंडोज (Windows) के साथ-साथ विशेष रूप से लिनक्स (Linux) और मैक ओएस की पूरी और व्यावहारिक जानकारी।
-
नेटवर्किंग और डेटाबेस: नेटवर्क सिक्योरिटी, सर्वर मैनेजमेंट, सर्च इंजन और डेटाबेस की बारीकियों की मजबूत समझ।
-
लगातार अपडेट रहना: साइबर अपराधी रोज नए तरीके अपनाते हैं, इसलिए एक सफल एथिकल हैकर को नई तकनीकों और टूल्स से हमेशा खुद को अपडेट रखना पड़ता है।
Read more: बच्चों पर बढ़ता साइबर बुलीइंग का खतरा, अभिभावक रहें सतर्क

