फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा: गोलीबारी से दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, अपराधी हथियार संग गिरफ्तार

Chatra News: चतरा जिले के कोयलांचल क्षेत्र में अपराधियों की ओर से दहशत फैलाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पिपरवार थाना पुलिस ने मंगदाहा स्थित ट्रांसपोर्टिंग रोड पर छापेमारी की, जहां अपराध की योजना बना रहा एक

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News: चतरा जिले के कोयलांचल क्षेत्र में अपराधियों की ओर से दहशत फैलाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पिपरवार थाना पुलिस ने मंगदाहा स्थित ट्रांसपोर्टिंग रोड पर छापेमारी की, जहां अपराध की योजना बना रहा एक युवक दबोच लिया गया।

एसपी सुमित अग्रवाल को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में गोलीबारी कर दहशत फैलाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगदाहा गांव निवासी आबिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और गोली भी बरामद की है।

इस संबंध में एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने साफ कहा कि अपराध की राह पकड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे अपराध से तौबा नहीं करेंगे तो उन्हें सलाखों के पीछे जाना होगा।\

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram