फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर कांग्रेस 26 मई को करेगी राजभवन के समक्ष प्रदर्शन

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस 26 मई को सरना धर्म कोड की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष बड़ा प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस 26 मई को सरना धर्म कोड की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष बड़ा प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के वरीय नेता, मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने रविवार को जानकारी दी कि आदिवासी समाज वर्षों से सरना धर्म कोड की मांग कर रहा है। कांग्रेस इस मांग का पूर्ण समर्थन करती है और चाहती है कि आगामी जनगणना में “सरना” के लिए एक अलग कॉलम शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पूजा-पद्धति, जीवनशैली और धार्मिक विश्वास अन्य धर्मों से अलग हैं। वे प्रकृति पूजक हैं और उनके धार्मिक अस्तित्व की रक्षा करना आज के समय की मांग है। कांग्रेस का मानना है कि यह मुद्दा सिर्फ सांस्कृतिक नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों से भी जुड़ा है।

सोनाल शांति ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह आदिवासी समुदाय की इस संवेदनशील और न्यायोचित मांग को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द सरना धर्म कोड को मान्यता दे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram