India News: कर्नाटक के चन्नागिरि से कांग्रेस विधायक शिवगंगा बसवराज ने एक प्रेग्नेंट वन अधिकारी श्वेता के बारे में असंवेदनशील और आपत्तिजनक बयान दे डाला। विधायक ने कहा, “वह तो सैलरी लेने आती हैं, लेकिन बैठक में आने के लिए प्रेग्नेंसी का बहाना बना लेती
India News: कर्नाटक के चन्नागिरि से कांग्रेस विधायक शिवगंगा बसवराज ने एक प्रेग्नेंट वन अधिकारी श्वेता के बारे में असंवेदनशील और आपत्तिजनक बयान दे डाला। विधायक ने कहा, “वह तो सैलरी लेने आती हैं, लेकिन बैठक में आने के लिए प्रेग्नेंसी का बहाना बना लेती हैं। शर्म आनी चाहिए। अगर गर्भवती हैं तो छुट्टी ले लें, काम करने की क्या जरूरत है?” बैठक में विधायक की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
महिला अधिकार संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने बयान को ‘सेक्सिस्ट’ बताते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। महिला सशक्तिकरण की खोखली बातों, महिला कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों पर सवाल उठाए गए। विपक्षी बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान में विफल होने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।”
वीडियो वायरल, विपक्ष की मांग
वीडियो में अन्य अधिकारी असहज दिखे, मगर किसी ने प्रत्यक्ष विरोध नहीं किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि अधिकारी पर रिश्वत लेने की भी बात कही गई और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। महिला अधिकार कार्यकर्ता विधायक को अयोग्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
पूर्व विवाद और पार्टी प्रतिक्रिया
यह पहली बार नहीं है जब विधायक बसवराज विवादों में आए हैं। पार्टी से पहले भी शो-कॉज नोटिस मिल चुका है। फिलहाल कांग्रेस ने मामले पर चुप्पी साधी है, मगर विपक्ष ने इसे सरकार की विफलता बता जोरदार हमला किया है।
कांग्रेस विधायक ने प्रेग्नेंट अधिकारी पर सेक्सिस्ट कमेंट, कर्नाटक में चढ़ा सियासी पारा
India News: कर्नाटक के चन्नागिरि से कांग्रेस विधायक शिवगंगा बसवराज ने एक प्रेग्नेंट वन अधिकारी श्वेता के बारे में असंवेदनशील और आपत्तिजनक बयान दे डाला। विधायक ने कहा, “वह तो सैलरी लेने आती हैं, लेकिन बैठक में आने के लिए प्रेग्नेंसी का बहाना बना लेती
अपनी भाषा में पढ़ें
India News: कर्नाटक के चन्नागिरि से कांग्रेस विधायक शिवगंगा बसवराज ने एक प्रेग्नेंट वन अधिकारी श्वेता के बारे में असंवेदनशील और आपत्तिजनक बयान दे डाला। विधायक ने कहा, “वह तो सैलरी लेने आती हैं, लेकिन बैठक में आने के लिए प्रेग्नेंसी का बहाना बना लेती हैं। शर्म आनी चाहिए। अगर गर्भवती हैं तो छुट्टी ले लें, काम करने की क्या जरूरत है?” बैठक में विधायक की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
महिला अधिकार संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने बयान को ‘सेक्सिस्ट’ बताते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। महिला सशक्तिकरण की खोखली बातों, महिला कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों पर सवाल उठाए गए। विपक्षी बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान में विफल होने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।”
वीडियो वायरल, विपक्ष की मांग
वीडियो में अन्य अधिकारी असहज दिखे, मगर किसी ने प्रत्यक्ष विरोध नहीं किया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि अधिकारी पर रिश्वत लेने की भी बात कही गई और तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। महिला अधिकार कार्यकर्ता विधायक को अयोग्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
पूर्व विवाद और पार्टी प्रतिक्रिया
यह पहली बार नहीं है जब विधायक बसवराज विवादों में आए हैं। पार्टी से पहले भी शो-कॉज नोटिस मिल चुका है। फिलहाल कांग्रेस ने मामले पर चुप्पी साधी है, मगर विपक्ष ने इसे सरकार की विफलता बता जोरदार हमला किया है।
Samsul Haque
झारखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा मौका, 10 लाख तक अनुदान
अनंत सिंह और नीलम देवी 6 साल के लिए JDU से बाहर, जानें क्या है वजह
बिहार CM राहत कोष में ₹5 लाख का योगदान, पूर्व मंत्री ने दिया एक महीने वेतन
प्रेमी से शादी कराने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी छात्रा, पलामू में मचा हड़कंप

मोरहाबादी में 3.26 करोड़ की लागत से बन रहा वेंडिंग जोन, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
बिना अनुमति लगे तोरण द्वार हटाने का निर्देश, नगर निगम ने दिया दो दिन का समय