India News: कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर चुनाव आयोग से दो प्रमुख मांगें रखते हुए साफ कर दिया है कि जब तक उन्हें जरूरी जानकारी नहीं दी जाती, वह आयोग से मुलाकात नहीं करेगी। पार्टी के विशेष समूह ‘ईगल’ द्वारा आयोग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि महाराष्ट्र की अंतिम मतदाता सूची की मशीन रीडेबल डिजिटल कॉपी और महाराष्ट्र-हरियाणा के मतदान दिवस की वीडियो फुटेज तत्काल दी जाए।
महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव पर कांग्रेस ने मांगी वीडियो फुटेज और डेटा
कांग्रेस का कहना है कि इन दोनों सूचनाओं के बिना चुनावों में पारदर्शिता की जांच अधूरी रहेगी। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों के बीच जितने मतदाता जुड़े थे, उससे कहीं अधिक मतदाता केवल मई 2024 और नवंबर 2024 के बीच महाराष्ट्र में जुड़ गए, जो बेहद संदेहास्पद है।
यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक
पार्टी का दावा है कि यह विसंगति चुनावी गड़बड़ी की ओर इशारा करती है। इस संदर्भ में कांग्रेस नेतृत्व चुनाव आयोग से मुलाकात कर विस्तृत विश्लेषण रखना चाहता है, बशर्ते आयोग उनकी मांगों को माने।
उधर, चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूचियां समय पर सार्वजनिक की जाती हैं और सभी दलों को आपत्तियां दर्ज कराने का पूरा मौका दिया जाता है। जहां तक वीडियो फुटेज देने की बात है, आयोग ने सुप्रीम कोर्ट की गोपनीयता संबंधी गाइडलाइन का हवाला देते हुए असहमति जताई है।
अब देखना है कि क्या कांग्रेस की ये मांगें आयोग मानता है या इस पर राजनीतिक टकराव और गहराता है।
यह भी पढ़ें: अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल
संबंधित खबरें
- India खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक
- India अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल
- India न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत
- India ‘राष्ट्र तभी पहचानते हैं अपनी क्षमताएं, जब तोड़ते हैं सोच की सीमाएं’: IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी













