फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुस्ताक आलम के नेतृत्व में सोमनाथ मुंडा को जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी गई बधाई

Ranchi : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नवनियुक्त रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा से उनके कार्यालय जाकर मुलाकात की और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुस्ताक आलम, अर्जुन मुंडा, चंचल लिंडा और अफजल अंसारी उपस्थित रहे।विधायक प्रतिनिधि

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नवनियुक्त रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा  से उनके कार्यालय जाकर मुलाकात की और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुस्ताक आलम, अर्जुन मुंडा, चंचल लिंडा और अफजल अंसारी उपस्थित रहे।विधायक प्रतिनिधि मुस्ताक आलम ने कहा कि  सोमनाथ मुंडा के नेतृत्व में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

 सोमनाथ मुंडा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुँचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधि एवं युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने  मुंडा के नेतृत्व में कांग्रेस को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram