फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ायी, छाया रहेगा कोहरा, जानें ..

Jharkhand News : झारखंड में लगातार चल रही ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। न्यूनतम पारा गिर कर 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन जनवरी को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा लेकिन बाद में धीरे-धीरे

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News : झारखंड में लगातार चल रही ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। न्यूनतम पारा गिर कर 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन जनवरी को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा लेकिन बाद में धीरे-धीरे आसमान साफ हो जाएगा। राज्य में पिछले तीन दिनों में तापमान में 8.3 डिग्री सेंटीग्रेट गिरावट आई है। राजधानी रांची में 31 दिसंबर 2024 को पारा में 4.9 डिग्री गिरावट दर्ज की गई थी। एक जनवरी को 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड और दो जनवरी को दो डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान रांची के कांके में दर्ज किया गया है।

राजधानी रांची में गुरुवार को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार पांच और छह जनवरी से कोहरा के साथ आशिंक रुप से बादल छाये रहने की संभावना है। झारखंड के 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस संबंध में रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.1 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram