Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»कोडीन सिरप केस में नया मोड़! ED जांच के बीच रांची के ड्रग इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौ’त?
#Trending

कोडीन सिरप केस में नया मोड़! ED जांच के बीच रांची के ड्रग इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौ’त?

रांची में कोडीन कफ सिरप मामले की ED जांच के बीच ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार की संदिग्ध मौत हो गई। वह इस सिंडिकेट पर कार्रवाई कर रहे थे। इससे पहले वाराणसी में भी एक वकील की संदिग्ध मौत हो चुकी है।
By Samsul HaqueDecember 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: राजधानी रांची सहित 25 ठिकानों पर 12 दिसंबर को कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताबड़तोड़ छापेमारी के बीच एक और नया और संदिग्ध मोड़ आ गया है। इस संवेदनशील मामले की चल रही जांच के बीच रांची में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार की अचानक मौत हो गई है, जिससे पूरे मामले पर संदेह के बादल और गहरे हो गए हैं।

कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की ED जांच के बीच रांची के ड्रग इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत

मिली जानकारी के अनुसार, अमित कुमार कफ सिरप सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में सक्रिय थे। उन्होंने 2 नवंबर 2025 को मांडर थाना क्षेत्र में एक ट्रक को पकड़ा था और अगले दिन 3 नवंबर को भी वह इसी मामले को लेकर थाना में कार्रवाई करने गए थे। इसी बीच उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

दूसरी संदिग्ध मौत: वाराणसी के वकील की पत्नी का गंभीर दावा

अमित कुमार को रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन पैंक्रियाज में दिक्कत के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों और उनके नजदीकी लोगों को यह संदेह है कि उनका अचानक तबीयत बिगड़ना और फिर मौत हो जाना सामान्य घटना नहीं है, खासकर तब जब वह इतने बड़े सिंडिकेट पर कार्रवाई कर रहे थे।

परिजनों का स्पष्ट कहना है कि अमित कुमार पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें सेहत संबंधी कोई परेशानी नहीं थी। अचानक हुई यह मौत कहीं न कहीं साजिश की ओर इशारा करती है।

यह इस मामले से जुड़ी दूसरी संदिग्ध मौत है। अमित कुमार से पहले कोडीन कफ सिरप से जुड़े मामले में वाराणसी में अधिवक्ता राजा आनंद सिंह की भी संदिग्ध मौत हो चुकी है। राजा आनंद सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शुभम जायसवाल और अमित सिंह टाटा पर हत्या का आरोप लगाया था। ज्योति सिंह ने दावा किया था कि उनके पति ने ही कोडीन युक्त कफ सिरप सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था और चंदौली में पकड़े गए कंटेनर की जानकारी भी दी थी। उनका दावा है कि इसी कारण उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। ज्योति सिंह ने यह भी बताया था कि उनके पति पर पहले भी छह बार जानलेवा हमले हो चुके थे, जिससे संदेह और भी गहरा होता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

जमशेदपुर में बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

June 13, 2026

जमशेदपुर के डुमरिया में करैत का कहर, इलाज के बावजूद नहीं बचीं दो जिंदगियां

June 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.