फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

CM नीतीश कुमार ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक, बताया अपूरणीय क्षति

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता और आदिवासी समाज के सशक्त स्वर थे। वे तीन बार झारखंड

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता और आदिवासी समाज के सशक्त स्वर थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और राज्य की राजनीति में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के सामाजिक व राजनीतिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्राप्त हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram