फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के खातों में भेजे ₹579.23 करोड़, 8.27 लाख परिवारों को मिली राहत

बिहार सरकार ने राज्य में बाढ़ से प्रभावित 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों के बैंक खातों में मंगलवार को राहत राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'संकल्प' सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए प्रति परिवार

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: बिहार सरकार ने राज्य में बाढ़ से प्रभावित 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों के बैंक खातों में मंगलवार को राहत राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए प्रति परिवार 7 हजार रुपये की दर से कुल 579.23 करोड़ रुपये की आनुग्रहिक राहत राशि जारी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के इस संकट में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता के साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षा व सहायता पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य के 15 जिलों के 575 पंचायतों और 2,642 गांवों के करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जबकि 55 हजार हेक्टेयर में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

राहत कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित इलाकों में 1,200 से अधिक सामुदायिक रसोइयां चलाई जा रही हैं, जहां अब तक 1.28 करोड़ से ज्यादा भोजन की थालियां परोसी जा चुकी हैं। साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 21 टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई पात्र परिवार छूट गया है, तो उसे एक सप्ताह के भीतर सूची में शामिल कर सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने ‘पहले से बेहतर पुनर्निर्माण’ के तहत एक महीने के भीतर सड़कों की मरम्मत और किसानों को कृषि इनपुट सब्सिडी देने का काम पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे को देखते हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार रखने को कहा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव और आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram