फॉण्ट कनवर्टर NEW

ओल चिकी लिपि शताब्दी समारोह में शामिल होने का मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन एवं जाहेरथान कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर के करनडीह स्थित दिशोम

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन एवं जाहेरथान कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर के करनडीह स्थित दिशोम जाहेर में आयोजित 22वें संथाली “पारसी माहा” एवं ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने संथाली भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने संथाली भाषा और ओल चिकी लिपि के ऐतिहासिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र नाथ मुर्मू, सहायक महासचिव मानसिंह मांझी, जाहेरथान कमेटी के कार्यकारी सदस्य सागेन हंसदा एवं शंकर हेंब्रम उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram