फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजरत रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर की चादरपोशी, मांगी राज्य की खुशहाली की दुआ

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के डोरंडा स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की। यह अवसर दरगाह में मनाए जा रहे 218वें उर्स का था, जहां मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए राज्यवासियों के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के डोरंडा स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की। यह अवसर दरगाह में मनाए जा रहे 218वें उर्स का था, जहां मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए राज्यवासियों के लिए सुख, समृद्धि, शांति और प्रगति की दुआ मांगी।

मुख्यमंत्री ने दरगाह परिसर में आस्था और श्रद्धा के साथ चादर चढ़ाई और हजरत रिसालदार बाबा के आशीर्वाद से राज्य में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि “हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैं उर्स के मौके पर यहां हाजिर हुआ हूं। मैंने झारखंड की जनता के लिए दुआ की है कि राज्य में भाईचारा बना रहे और हर घर में तरक्की हो।”

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि झारखंड की गंगा-जमुनी तहज़ीब और धार्मिक समरसता को बनाए रखने में ऐसे आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने उर्स में जुटे लोगों और दरगाह कमेटी को शुभकामनाएं भी दीं।

हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह सूफी परंपरा का प्रतीक है और यह उर्स का आयोजन सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का अद्भुत उदाहरण पेश करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram