फॉण्ट कनवर्टर NEW

हजारीबाग में CHC प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Jharkhand News: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सतीश कुमार को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, ममता वाहन

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सतीश कुमार को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, ममता वाहन सेवा के संचालक उज्ज्वल सिन्हा ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ. सतीश ने उनके ₹25,000 के बकाया बिल पर हस्ताक्षर करने के लिए उनसे ₹4,000 की रिश्वत मांगी। शिकायत के बाद एसीबी ने पहले मामले की गोपनीय जांच की और जब आरोप सही पाया गया, तब टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ऑफिस में ही डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। ACB ने डॉ. सतीश के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram