Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चतरा में 50 लाख की जैन प्रतिमा चोरी: मात्र 2 घंटे में पुलिस ने ऐसे पलटा पूरा खेल!
Jharkhand

चतरा में 50 लाख की जैन प्रतिमा चोरी: मात्र 2 घंटे में पुलिस ने ऐसे पलटा पूरा खेल!

इटखोरी थाना प्रभारी के तत्परता और सटीक सूचना तंत्र से खुला राज, 50 लाख का अष्टधातु से बना जैन मंदिर की प्रतिमा नशेड़ी नें कर लिया था चोरी..!
Ashish SinghBy Ashish SinghMay 21, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chatra: झारखंड के चतरा जिले की इटखोरी थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर की चोरी के मामले का महज दो घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से चोरी हुई करीब 100 साल पुरानी अष्टधातु की ’24 तीर्थंकर प्रतिमा’ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

थाना प्रभारी (सब-इंस्पेक्टर) अभिषेक कुमार सिंह के तत्पर सूचना तंत्र और कार्यकुशलता के दम पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई बहुमूल्य प्रतिमा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी की इस वारदात में इस्तेमाल की गई चोर की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (HR-48-5062) को भी जब्त कर लिया है।

24 घंटे के भीतर टीम गठित कर हुई कार्रवाई

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए चतरा एसपी अनिमेश नैथानी ने बताया कि 20 मई को इटखोरी निवासी ताराचंद जैन के लिखित आवेदन के आधार पर इटखोरी थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जैसे ही तफ्तीश शुरू हुई, घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत इटखोरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी कड़ियों को जोड़ते हुए मयूरहंड थाना क्षेत्र में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह को धर दबोचा। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर छुपाकर रखी गई 50 लाख रुपये की अष्टधातु की जैन तीर्थंकर प्रतिमा को बरामद कर लिया गया।

नशे की हालत में चुराई थी मूर्ति, दिल्ली में बेचने की थी तैयारी

चतरा एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप सिंह एक शातिर चेन स्मोकर और नशेड़ी है। उसने गांजे के अत्यधिक नशे की हालत में इस पवित्र मंदिर को निशाना बनाया और मूर्ति चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी इस बेसकीमती मूर्ति को बेचने के लिए दिल्ली के करोलबाग जाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले कि वह जिले की सीमा से बाहर भाग पाता, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

एसपी अनिमेश नैथानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चतरा जिले की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आस्था को ठेस पहुंचाने वाले और इस तरह के अपराधों में लिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सराहनीय कार्य करने वाली छापेमारी टीम

सफल उद्भेदन पर एसपी ने छापेमारी टीम की पीठ थपथपाई और कहा कि त्वरित सूझबूझ और बेहतर आंतरिक समन्वय के कारण ही इतनी बड़ी चोरी का खुलासा महज दो घंटे में संभव हो सका। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इस त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, सब-इंस्पेक्टर (SI) दुखीराम महतो, एएसआई (ASI) ओम प्रकाश यादव, आरक्षी अर्जुन कुमार और पुलिस वाहन चालक रविकांत सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

तेतुलिया में तलाकशुदा महिला को कट्टा दिखाकर दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

May 21, 2026

छात्रों के भविष्य पर राजनीति गरम, कांग्रेस ने NTA हटाने की उठाई मांग

May 21, 2026

पत्नी को लेने जा रहा था सूरज, रास्ते में बस की टक्कर ने छीन ली जिंदगी

May 21, 2026

RECENT ADDA.

तेतुलिया में तलाकशुदा महिला को कट्टा दिखाकर दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

May 21, 2026

छात्रों के भविष्य पर राजनीति गरम, कांग्रेस ने NTA हटाने की उठाई मांग

May 21, 2026

पत्नी को लेने जा रहा था सूरज, रास्ते में बस की टक्कर ने छीन ली जिंदगी

May 21, 2026

5 लाख के इनामी नक्सलियों समेत 27 उग्रवादियों का सरेंडर, दहला था झारखंड

May 21, 2026

सारंडा-कोल्हान में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर

May 21, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • तेतुलिया में तलाकशुदा महिला को कट्टा दिखाकर दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार
  • छात्रों के भविष्य पर राजनीति गरम, कांग्रेस ने NTA हटाने की उठाई मांग
  • पत्नी को लेने जा रहा था सूरज, रास्ते में बस की टक्कर ने छीन ली जिंदगी
  • 5 लाख के इनामी नक्सलियों समेत 27 उग्रवादियों का सरेंडर, दहला था झारखंड
  • सारंडा-कोल्हान में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.