फॉण्ट कनवर्टर NEW

चास में वाहन जांच अभियान, डीटीओ ने 14 वाहनों से वसूला ₹1.17 लाख जुर्माना

Bokaro News: चास प्रखंड अंतर्गत पुपुनकी टोल प्लाजा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-32 पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) श्रीमती मारुति मिंज के नेतृत्व में बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 47 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 14 वाहनों पर परिवहन

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: चास प्रखंड अंतर्गत पुपुनकी टोल प्लाजा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-32 पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) श्रीमती मारुति मिंज के नेतृत्व में बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 47 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 14 वाहनों पर परिवहन नियमों की अवहेलना पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में डीटीओ टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों से कुल ₹1.17 लाख का जुर्माना वसूला।

फिटनेस, इंश्योरेंस और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई

अभियान के दौरान वाहन चालकों के फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टिव टेप और टैक्स ड्यू की जांच की गई। कई वाहनों में इंश्योरेंस फेल और फिटनेस की अवधि समाप्त पाई गई, जिस पर तत्काल जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और सीट बेल्ट की भी जांच की गई। डीटीओ ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सबसे आवश्यक है।

जागरूकता के साथ कार्रवाई

डीटीओ मारुति मिंज ने चास प्रखंड के जोधाडीह मोड़, आईटीआई मोड़ और आसपास के चौक-चौराहों पर भी जांच की। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान भी चलाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram