फॉण्ट कनवर्टर NEW

चान्हो पुलिस की कार्रवाई, तीन फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

  Ranchi : चान्हो थाना पुलिस ने लंबित वारंटों के निष्पादन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, चोरी के एक मामले में मसमानो निवासी अब्बास अंसारी, चेक बाउंस के

अपनी भाषा में पढ़ें

 

 

Ranchi : चान्हो थाना पुलिस ने लंबित वारंटों के निष्पादन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, चोरी के एक मामले में मसमानो निवासी अब्बास अंसारी, चेक बाउंस के मामले में चोड़ा निवासी दीपक इंदवार तथा एक अन्य मामले में चलियो सिटी निवासी भरतदेव टाना भगत को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

चान्हो थाना पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून से बचने वाले आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram