फॉण्ट कनवर्टर NEW

चान्हो में दर्दनाक घटना: किशोरी ने कीटनाशक खाकर दी जान

Rachi News: चान्हो थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ 15 वर्षीय रीसिका कुमारी ने कीटनाशक (Pesticide) पीकर आत्महत्या कर ली। घटना बीते शनिवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर को रीसिका अपने प्रेमी

अपनी भाषा में पढ़ें

Rachi News: चान्हो थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ 15 वर्षीय रीसिका कुमारी ने कीटनाशक (Pesticide) पीकर आत्महत्या कर ली। घटना बीते शनिवार शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर को रीसिका अपने प्रेमी के साथ कूड़ू के कोकर पतराटोली गई थी। वहीं, किसी विवाद को लेकर उसने आत्महत्या की नीयत से कीटनाशक का सेवन कर लिया।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने 4 दिसंबर को उसे मांडर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिनों तक इलाज चलने के बाद, 5 दिसंबर की शाम रीसिका की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मांडर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram