फॉण्ट कनवर्टर NEW

ट्रेन से बोरी-बोरी चावल उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार, तीन फरार

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार को आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को मालगाड़ी से चावल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान दंदासाई निवासी मोहम्मद अशरफ के रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार को आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को मालगाड़ी से चावल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान दंदासाई निवासी मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई है, जबकि उसके तीन साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

मालगाड़ी को बनाया निशाना, 25 बोरी चावल चोरी

घटना दंदासाई वेस्ट केबिन आउटर के पास की है। आरपीएफ के अनुसार, आरोपियों ने पहले ट्रेन की रेकी की, फिर खड़ी मालगाड़ी के वैगन का दरवाजा तोड़कर लगभग 20 से 25 बोरी चावल नीचे फेंक दी। चावल की बोरियों को झाड़ियों में छिपाकर आरोपी मौके से भाग निकले। ट्रेन आगे बढ़ने के बाद उन्होंने बोरियां निकालकर अपने ठिकाने ले गए।

छापेमारी में बरामद हुआ माल, तीन आरोपी फरार

मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ प्रभारी कमलेश सोरेन के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी शुरू की। तलाशी के दौरान अशरफ के घर से दो बोरी चावल बरामद की गईं। अब तक कुल 20 बोरियां बरामद हो चुकी हैं। अधिकारियों के अनुसार, फरार तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

इस अभियान में सीआईबी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार और आरपीएफ जवानों की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से रेल मालगाड़ियों को निशाना बना रहा था। आरपीएफ ने कहा कि रेलवे संपत्ति की चोरी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram