फॉण्ट कनवर्टर NEW

घाटशिला उपचुनाव 2025: माइक्रो ऑब्जर्वर का पहला रेंडमाइजेशन पूरा, 36 अधिकारी चयनित

Ghatsila News: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। गुरुवार को जिला समाहरणालय सभागार में माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया में सामान्य प्रेक्षक श्रीमती राखी विश्वास और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ghatsila News: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। गुरुवार को जिला समाहरणालय सभागार में माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रक्रिया में सामान्य प्रेक्षक श्रीमती राखी विश्वास और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी स्वयं मौजूद रहे।

300 मतदान केंद्रों पर होगी निगरानी

अधिकारियों ने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 11 नवंबर 2025 को मतदान होगा।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, इन केंद्रों पर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कुल 36 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जिनमें 6 अतिरिक्त अधिकारी भी शामिल हैं। इन ऑब्जर्वरों का अंतिम रेंडमाइजेशन 9 नवंबर को किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा।

डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने में माइक्रो ऑब्जर्वरों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मतदान प्रक्रिया के हर चरण में पारदर्शिता बनाए रखी जाए। कर्ण सत्यार्थी ने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और विश्वसनीय मतदान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram