फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुप्त सूचना पर छापा: चक्रधरपुर में पकड़ा गया पशु तस्करी का नेटवर्क

Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने गुरुवार को पशु तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। घटना चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के टोकलो रोड इलाके की है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन

अपनी भाषा में पढ़ें

Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने गुरुवार को पशु तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। घटना चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के टोकलो रोड इलाके की है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को घेराबंदी कर रोका। जांच करने पर उसमें बिना किसी वैध दस्तावेज के सात भैंसें (छोटा काड़ा) लदी पाई गईं।

नाका बंदी में पकड़ाया वाहन, दो तस्कर हिरासत में

एसडीपीओ शिवम प्रकाश ने पुलिस निरीक्षण भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर भैंसों को गैर कानूनी तरीके से दूसरे राज्यों में भेजने की तैयारी में हैं। इसके बाद तुरंत टीम बनाई गई और इलाके में नाकेबंदी की गई। रोककर जांच किए गए पिकअप वाहन से सात भैंसें बरामद हुईं और चालक व एक अन्य युवक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। दोनों ने पूछताछ में तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

ओडिशा और बंगाल भेजी जानी थीं भैंसें

पुलिस के अनुसार तस्कर इन भैंसों को ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। पकड़ी गई भैंसों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और पशु चिकित्सक द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है। तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है।

पूरी श्रृंखला की तलाश में जुटी पुलिस

एसडीपीओ ने बताया कि रैकेट के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई होगी। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चक्रधरपुर पुलिस ने हाल के महीनों में लगातार कई अभियानों में पशु तस्करी के धंधे पर नकेल कसी है, जिसके बाद इलाके में ऐसे अवैध कार्यों में कमी आई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram