फॉण्ट कनवर्टर NEW

खाकी का मानवीय चेहरा: कड़कड़ाती ठंड में बुजुर्गों के घर पहुंची सोनुआ पुलिस

Sonua (Chaibasa): पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित और सुदूरवर्ती इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में असहाय बुजुर्गों और जरूरतमंदों को राहत देने के लिए सोनुआ पुलिस आगे आई है। शनिवार को चाईबासा एसपी के निर्देश पर ‘कम्युनिटी पुलिसिंग’

अपनी भाषा में पढ़ें

Sonua (Chaibasa): पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित और सुदूरवर्ती इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में असहाय बुजुर्गों और जरूरतमंदों को राहत देने के लिए सोनुआ पुलिस आगे आई है। शनिवार को चाईबासा एसपी के निर्देश पर ‘कम्युनिटी पुलिसिंग’ के तहत थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने दर्जनों गांवों का दौरा किया और घर-घर जाकर कंबल बांटे।

इस खबर को भी पढ़ें : शीतलहर के बीच मदद का हाथ, लालमुनी पूर्ति ने बांटे कंबल

घर-घर पहुंची पुलिस, बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान

पुलिस की टीम ने लोंजो, बालजोड़ी, असनतलिया, गोलमुण्डा, कुदाबुरु, और राघोई जैसे दूरदराज के क्षेत्रों का रुख किया। पुलिस कर्मियों ने 65 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धों, शारीरिक रूप से अक्षम और बीमार ग्रामीणों के घर जाकर उन्हें ठंड से बचने के लिए कंबल भेंट किए। पुलिस को अपने दरवाजे पर मदद के साथ देख बुजुर्गों की आंखें भर आईं। यह अभियान केवल वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खाकी ने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनका दुख-दर्द भी साझा किया।

भटकाव छोड़ मुख्यधारा में लौटने का आह्वान

कंबल वितरण के साथ ही थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने ग्रामीणों के बीच एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके गांव या परिवार का कोई सदस्य रास्ता भटक कर नक्सली संगठन से जुड़ गया है, तो उसे हिंसा का रास्ता छोड़ने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को सम्मानजनक जीवन जीने का पूरा मौका दिया जाएगा। पुलिस का यह व्यवहार ग्रामीणों के मन में सुरक्षा और विश्वास का भाव पैदा कर रहा है, जो विकास के लिए एक शुभ संकेत है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram