रांची : रांची नगर निगम परिषद की बैठक गुरुवार को महापौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निगम परिषद के सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़ी नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से रखा। पार्षदों ने आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, जलनिकासी, प्रकाश व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याओं की जानकारी परिषद के समक्ष रखी। इन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
Read More : विद्यार्थियों की सुरक्षा पर रांची नगर निगम का एक्शन, 6 को नोटिस
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर के समग्र विकास और जनहित से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। परिषद की बैठक में नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने, आधारभूत संरचना को मजबूत करने और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न प्रस्तावों और विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा के बाद आवश्यक निर्णय लिए गए।
अधिकारियों को सभी संबंधित मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि वार्ड स्तर पर नागरिकों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।




